
रायगढ़ जिले के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 17 से 30 मार्च तक
ग्रामीण जन रायगढ़ जिले के सभी विकासखंडों के ग्राम पंचायत सरपंचों के लिए नवनिर्वाचित सरपंचों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण परिचयात्मक क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 17 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक स्थान – पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र टी. वी. टावर रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नव-निर्वाचित सरपंचों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की जानकारी देना है, जिससे वे अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन कर सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण:
क्रम | जनपद पंचायत का नाम | पदनाम | प्रशिक्षण तिथि | संख्या |
---|---|---|---|---|
1 | रायगढ़ | सरपंच | 18.03.2025 | 84 |
2 | तमनार | सरपंच | 19.03.2025 | 61 |
3 | पुसौर | सरपंच | 20.03.2025 | 88 |
4 | खरसिया | सरपंच | 21.03.2025 | 81 |
5 | घरघोड़ा + धरमजयगढ़ के 38 पंचायत | सरपंच | 22.03.2025 | 42+38 |
6 | धरमजयगढ़ के शेष पंचायत | सरपंच | 24.03.2025 | 80 |
7 | लैलूंगा | सरपंच | 26.03.2025 | 75 |
यह प्रशिक्षण पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
सरपंचों के लिए यह प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण रहेगा, जिससे वे पंचायतों के सुचारू संचालन में बेहतर भूमिका निभा सकें।