
ग्रामीण जन रायगढ़ – पशुपालन एवं पशुधन प्रेमियों के लिए खुशखबरी! पशुधन विकास विभाग द्वारा नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के तहत झनकपुर ग्राम, बरमकेला विकासखंड में 23 मार्च 2025 (रविवार) को भव्य जिला स्तरीय पशु-पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन किया जा रहा है।
पशु-पक्षी प्रदर्शनी में क्या होगा खास:
विभिन्न प्रजातियों के उन्नत पशु व पक्षियों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पशु-पक्षियों को अलग-अलग वर्ग और समूह में बांटा जाएगा।
प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे।
निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर:
मेले में निःशुल्क पशु उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में पशुओं का निःशुल्क उपचार और टीकाकरण किया जाएगा।
कृषक संगोष्ठी:
विशेषज्ञों द्वारा उन्नत पशुपालन तकनीक, पशु आहार, टीकाकरण, प्रजाति सुधार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएंगी।
प्रमुख आकर्षण:
देशी गाय, भैंस, बैल, बकरी-बकरा, सूअर सहित अन्य उन्नत पशु प्रजातियों की प्रदर्शनी।
पशुपालकों से अपील:
पशुधन उप संचालक एम. के. पांडेय ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने उन्नत पशु-पक्षियों के साथ मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।