

ग्रामीण जन छत्तीसगढ़ :- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी (छत्तीसगढ़ शासन) तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय आम महोत्सव 2025 का आयोजन 6 से 8 जून तक कृषि महाविद्यालय परिसर, रायपुर में होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्में और 56 से ज्यादा आम से बने व्यंजन आकर्षण का केंद्र होंगे।
मुख्य आकर्षण:
- देशभर के किसानों द्वारा उत्पादित दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो, तोतापरी, आम्रपाली आदि किस्मों की प्रतियोगिता।
- मियाजाकी, टॉमी एटकिन्स जैसी विदेशी किस्मों का प्रदर्शन।
- आम से बने उत्पादों जैसे आमपापड़, अचार, शरबत, आमरस, पना, जैम, मिठाई की प्रतियोगिता।
- आम सजावट, आम बोनसाई मॉडल एवं आम कला पर आधारित प्रतियोगिताएं।
- विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहभागिता का अवसर।
तकनीकी सत्र व प्रेरणादायक कहानियाँ:
- 6 जून को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पंजीयन।
- 6, 7 एवं 8 जून को रात्रि 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली प्रदर्शनी।
- प्रदर्शनी में आम, आम के पौधे एवं उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
पंजीयन व भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क:
- आम की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रत्येक किस्म के 5 से 10 फल आवश्यक।
- आम उत्पाद प्रतियोगिता के लिए कम-से-कम 250 ग्राम उत्पाद अनिवार्य।
- सभी प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत एवं संस्थागत भागीदारी आमंत्रित।
- “प्रकृति की ओर सोसायटी” द्वारा 5 आम की गुठलियाँ लाने पर प्रतिभागी को उन्नत किस्म का आम का पौधा निःशुल्क।
- 8 जून: पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ महोत्सव का समापन।